अंचल प्राथमिक शक्षिक संघ की बैठक आयोजित

अंचल प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक आयोजित फोटो 9 बीएएन 65 बैठक में उपस्थित शिक्षककटोरिया. आदर्श मध्य विद्यालय कटोरिया परिसर में बुधवार को अंचल प्राथमिक शिक्षक संघ कटोरिया इकाई की एक बैठक हुई़ बैठक की अध्यक्षता मध्य विद्यालय कुम्हरातरी के प्रधानाध्यापक आमोद कुमार ठाकुर ने की़ बैठक में बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के आह्वान […]

अंचल प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक आयोजित फोटो 9 बीएएन 65 बैठक में उपस्थित शिक्षककटोरिया. आदर्श मध्य विद्यालय कटोरिया परिसर में बुधवार को अंचल प्राथमिक शिक्षक संघ कटोरिया इकाई की एक बैठक हुई़ बैठक की अध्यक्षता मध्य विद्यालय कुम्हरातरी के प्रधानाध्यापक आमोद कुमार ठाकुर ने की़ बैठक में बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर जिला प्राथमिक शिक्षक संघ के निर्देश पर आगामी 10 दिसंबर गुरुवार को समाहरणालय में आयोजित होने वाले एक दिवसीय धरना-कार्यक्रम को सफल बनाने का निर्णय लिया गया़ इसके लिए अधिक से अधिक संख्या में धरना कार्यक्रम में शिक्षकों से शामिल होने की भी अपील की गयी़ साथ ही आकस्मिक अवकाश लेकर ही प्रदर्शन कार्यक्र म में शामिल होने को कहा गया़ इस मौके पर अंचल प्राथमिक शिक्षक संघ के अंचल सचिव पुरेंद्र सहाय, अनंतकांत चौधरी, मीना कुमारी, इडि़त अग्रवाल, संगीता कुमारी, संतलाल मंडल, सुदेश कुमार, आनंद विजय, रवींद्र कुमार सिंह, दीपक कुमार, नंदलाल यादव, रामदेव सिंह, सत्यप्रकाश पांडेय आदि उपस्थित थे़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >