समर्थन में पहुंचे शिक्षक, आंदोलन को बनाये सफल बांका. जिला प्राथमिक शिक्षक संघ जिला कार्यालय में मंगलवार को आवश्यक बैठक आयोजित की गयी. इसकी अध्यक्षता संघ के जिलाध्यक्ष अवध किशोर सिंह ने की. बैठक में 10 दिसंबर 2015 को समाहरणालय के समक्ष सात सूत्री मांगों के समर्थन में एक दिवसीय धरना कार्यक्रम की सफलता को लेकर किया गया. इस दौरान अध्यक्षता कर रहे श्री सिंह ने कहा कि बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ शिक्षकों के हित के लिए 27 मार्च से 7 मई तक सात चरणों में आंदोलन की बावजूद इसके नियोजित शिक्षकों को वेतनमान मिल सकें लेकिन इसमें कई विसंगतियां रह गयी है. इसे दूर करने के लिए धरना प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित की जायेगी. इस धरना कार्यक्रम में अधिक से अधिक शिक्षक उपस्थित हो इसकी भी रूप रेखा तय की गयी. इस मौके पर प्रधान सचिव धनश्याम प्रसाद यादव, मुरलीधर सिंह, विनय कुमार पांडेय, अमरेंद्र कुमार, संजय कुमार, प्रमोद कुमार यादव सहित अन्य शिक्षक उपस्थित थे.————–मांगों के समर्थन में जुटेंगे शिक्षकबांका. शंभूगंज के प्राथमिक व मध्य विद्यालय के शिक्षक व शिक्षिका की एक बैठक आयोजित की गयी. जिसकी अध्यक्षता अंचल प्राथमिक शिक्षक संघ के सचिव महेंद्र प्रसाद यादव ने की. श्री यादव ने बैठक को संबोधित कर कहा कि बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ पटना के आह्वान पर एक दिवसीय धरना कार्यक्रम जिला प्राथमिक शिक्षक संघ द्वारा समाहरणालय के समक्ष आयोजित की जायेगी. शिक्षा मित्र संघ द्वारा सोशल मीडिया पर नियोजित शिक्षकों का कार्यक्रम को भाग नहीं लेने के कार्यक्रम की घोर निंदा की है. कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए शिक्षकों को सामूहिक अवकाश पर रहकर शामिल होने को कहा गया. वहीं विभिन्न विद्यालय में हो रहे सामूहिक प्रशिक्षण की तिथि को आगे बढ़ाने की अपील प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी से की है. इस मौके पर सुभाष चंद्र दिवाकर, रघुनंदन सिंह, हरि किशोर पासवान, शंभू शरण झा, संकुल समन्वयक अशोक सिन्हा, मिथिलेश कुमार, कृष्ण कुमार सिंह, राघवेंद्र प्रसाद सिंह, जयराम सिंह, पंकज कुमार सिंह सहित अन्य उपस्थित थे. ————अपने क्षेत्र से दूर करें प्रदूषण बांका. अगर अपने भविष्य को बचाना है तो कम से कम अपने आस पास से ही आरंभ किया जाय. इस बात की जानकारी देते हुए एनएचसीपीएम के सदस्य प्रवीण कुमार झा ने दी. उन्होंने कहा कि सबसे पहले चाय पीने के लिए प्लास्टिक के कुल्लड़ को छोड़ मिट्टी के कुल्हड़ का उपयोग करना चाहिए. जिससे की गरीबों को रोजगार के साथ साथ प्रदूषण मुक्त वातावरण भी रहेगा.
समर्थन में पहुंचे शक्षिक, आंदोलन को बनाये सफल
समर्थन में पहुंचे शिक्षक, आंदोलन को बनाये सफल बांका. जिला प्राथमिक शिक्षक संघ जिला कार्यालय में मंगलवार को आवश्यक बैठक आयोजित की गयी. इसकी अध्यक्षता संघ के जिलाध्यक्ष अवध किशोर सिंह ने की. बैठक में 10 दिसंबर 2015 को समाहरणालय के समक्ष सात सूत्री मांगों के समर्थन में एक दिवसीय धरना कार्यक्रम की सफलता को […]
