हत्या के आरोप में एक गिरफ्तार भेजा जेल

हत्या के आरोप में एक गिरफ्तार भेजा जेल बांका. टाउन थाना क्षेत्र के ओढ़नी डैम में विगत 5 अक्तूबर को एक महिला का शव पानी में तैरता हुआ मिला था. शव को देख कर स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष के निदेश पर एसआइ वीरेंद्र कुमार अपने दल बल […]

हत्या के आरोप में एक गिरफ्तार भेजा जेल बांका. टाउन थाना क्षेत्र के ओढ़नी डैम में विगत 5 अक्तूबर को एक महिला का शव पानी में तैरता हुआ मिला था. शव को देख कर स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष के निदेश पर एसआइ वीरेंद्र कुमार अपने दल बल के साथ डैम पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया था. मृतक महिला के पास एक मोबाइल नंबर मिला था जिससे पुलिस ने संपर्क कर महिला के वारे में पता किया. इस दौरान पुलिस को महिला चांदन थाना अंतर्गत अनिता देवी के रूप में पहचान हुई. दूसरे दिन परिजन ने शव की पहचान कर अंतिम संस्कार के लिए चांदन ले गया था. वहीं मृतका की सास ननकी देवी ने टाउन थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी थी. मामला दर्ज कर पुलिस हत्यारा की पहचान करने में जुट गयी थी. गुरुवार को टाउन थाना क्षेत्र के नोनिया बेसरा गांव निवासी अर्जुन दास के पुत्र दिनेश दास को गिरफ्तार कर महिला का हत्या के आरोप में जेल भेज दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >