नि:शक्त राकेश चला रहा गढ़ रहा सुंदर बरतनफोटो 6 बीएएन 61 : नि:शक्त कारीगर राकेशप्रतिनिधि, कटोरिया कटोरिया के डोमकट्टा गांव के अर्जुन पंडित का नि:शक्त पुत्र राकेश कुमार पंडित उर्फ मुन्ना भी चाक चला कर मिट्टी का दीया व अन्य बर्तन गढ़ने का काम कर रहा है़ दोनों पैरों से नि:शक्त राकेश वैसे तो एसपी यादव कॉलेज कटोरिया में बीए पार्ट-वन में पढ़ाई भी कर रहा है़ लेकिन उसे गांव से लगभग चार किलोमीटर की दूरी हाथ के बल ही चलकर पहुंचना पड़ता है़ राकेश बैशाखी या लाठी के सहारे भी नहीं चल पाता़ राकेश ने बताया कि वैसे तो इस पुश्तैनी धंधा में मेहनत के हिसाब से पर्याप्त मजदूरी भी नहीं मिल पाती है, लेकिन इस खानदानी काम को करने में संतोष भी मिलता है़ नि:शक्त राकेश सरस्वती पूजा के दौरान घर पर सरस्वती की प्रतिमा भी तैयार करने का काम करता है़ इसके अलावा वह घर पर छात्र-छात्राओं को ट्यूशन भी पढ़ा कर अपने घर का चूल्हा जला रहा है़ राकेश ने बताया कि उसे नि:शक्तता पेंशन तो मिलता है, लेकिन उसका लक्ष्य कोई सरकारी नौकरी पाना है़ जिसमें उसने जिला प्रशासन से भी सकारात्मक सहयोग की अपेक्षा की है़
नि:शक्त राकेश चला रहा गढ़ रहा सुंदर बरतन
नि:शक्त राकेश चला रहा गढ़ रहा सुंदर बरतनफोटो 6 बीएएन 61 : नि:शक्त कारीगर राकेशप्रतिनिधि, कटोरिया कटोरिया के डोमकट्टा गांव के अर्जुन पंडित का नि:शक्त पुत्र राकेश कुमार पंडित उर्फ मुन्ना भी चाक चला कर मिट्टी का दीया व अन्य बर्तन गढ़ने का काम कर रहा है़ दोनों पैरों से नि:शक्त राकेश वैसे तो एसपी […]
