बांका : महज कुछ दिनों के बाद लक्ष्मी पूजा यानी दीपावली है. इसे लेकर सभी लोग अपने घर की साफ सफाई में लगे हैं. दुकानदार दुकानों की सफाई में लगे हैं. लेकिन नगर पंचायत अब तक शहर की सफाई को लेकर जागरूक नहीं हुआ है.
हालांकि कुछ वार्ड सदस्यों की पहल पर सफाई आरंभ की गयी है. लेकिन अब भी नगर पंचायत द्वारा कई स्थानों पर काम शुरू नहीं किया गया है. बांका के डोकानिया मार्केट के समीप से सिनेमा हॉल जाने वाली गली से लेकर प्रखंड कार्यालय के समीप भी गंदगी का अंबार लगा हुआ है. नगर पंचायत इसे जल्द साफ करा दे, तो शहर में भी सुख-समृद्धि का वास होगा.
