धोरैया : प्रखंड संसाधन केंद्र धोरैया में बुधवार को प्रखंड के सभी मध्य विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापकों की एक आवश्यक बैठक बीइओ ऋषिकांत सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई़ बैठक में सभी विद्यालय प्रधान को जिला से आवंटित उपस्कर मद की 57000 राशि से विद्यालय में बेंच एवं डेस्क का यथा शीघ्र एक सप्ताह के अंदर निर्माण कर उपयोगिता प्रमाण पत्र कार्यालय में जमा करने का शख्त निर्देश दिया गया़
इसके पूर्व भी विद्यालय प्रधानों को हिदायत दी गयी थी. बावजूद इसके प्रधानों द्वारा दिलचस्पी नहीं ली गयी़ बैठक में कहा गया कि वैसे विद्यालय प्रधान जो बेंच-डेस्क बनवाने में विलंब करेंगे ,उनकी राशि जिला को वापस लौटानी होगी़ विदित हो कि गत मंगलवार की शाम डीपीओ सर्व शिक्षा अभियान शास्वतानंद झा ने भी बीआरसी धोरैया पहुंच बीइओ को इस संदर्भ में निर्देशित किया था़ मौके पर बैठक में वरीय साधनसेवी राजकुमार प्रसून, एहतेशामुल हक, प्रभारी प्रधानाध्यापक शाहिद परवेज खां सहित सीआरसीसी व विद्यालय प्रधान मौजूद थे़
