महावद्यिालय से जुड़े कागजात कार्यालय से ही प्राप्त करें

महाविद्यालय से जुड़े कागजात कार्यालय से ही प्राप्त करें बांका. आरए कॉलेज शंभुगंज बांका में छात्र-छात्राओं को ठगी करने की बात कही गयी है. इस आशय की जानकारी देते हुए उक्त कॉलेज के प्राचार्य वैद्यनाथ यादव ने बताया कि इलाके में कुछ माफिया सक्रिय हैं जो स्नातक तृतीय खंड के कला, विज्ञान व वाणिज्य के […]

महाविद्यालय से जुड़े कागजात कार्यालय से ही प्राप्त करें बांका. आरए कॉलेज शंभुगंज बांका में छात्र-छात्राओं को ठगी करने की बात कही गयी है. इस आशय की जानकारी देते हुए उक्त कॉलेज के प्राचार्य वैद्यनाथ यादव ने बताया कि इलाके में कुछ माफिया सक्रिय हैं जो स्नातक तृतीय खंड के कला, विज्ञान व वाणिज्य के अंक पत्र व महाविद्यालय परित्याग प्रमाण पत्र नकली बेचने का धंधा कर रहे हैं. प्राचार्य का कहना है कि कॉलेज से जुड़े कागजात आवासीय कार्यालय से प्राप्त नहीं करते हैंं और अन्यत्र व्यक्ति से लेते हैं तो इसकी जवावदेही स्वयं छात्र-छात्राओं की होगी. साथ ही ऐसे माफिया पर कार्रवाई करने की बात कही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >