छह माह बाद भी शुरू नहीं हुआ सड़क का निर्माण कार्य फोटो 2 बांका 10 शिलापट्ट की तसवीर – पर्यटन मंत्री व विधायक ने किया था शिलान्यास- निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं होने से ग्रामीणों में नाराजगीप्रतिनिधि, धोेरैया प्रखंड के अल्पसंख्यक बहुल्य सिंगारपुर गांव में शिलान्यास के छह माह बाद भी सड़क का निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं हो पाया है़ इससे ग्रामीणों में घोर नाराजगी व्याप्त है़ वर्षों से सड़क सुविधा से वंचित ग्रामीणों में शिलान्यास के बाद यह आस जगी थी कि अब वे भी चिकनी सड़कों पर चलेंगे़ लेकिन संवेदक के उदासीनता के कारण अब तक निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं होने से ग्रामीण खासे मायूस हैं. ग्रामीण फैयाज अहमद, कासीम अंसारी, सत्तार अंसारी, अजीम अंसारी, भोला अंसारी, शाहनवाज अंसारी, हरि पासवान आदि ने बताया कि करीब पांच छह माह पूर्व पर्यटन मंत्री डा़ जावेद इकबाल अंसारी व क्षेत्रीय विधायक मनीष कुमार द्वारा चलना बभनगामा पथ से सिंगारपुर तक सड़क निर्माण के लिये आधारशिला रखी गयी थी़ इसके लिये शिलापट तो लगा दिया गया लेकिन निर्माण कार्य अब तक आरंभ नहीं किया गया है़ ग्रामीणों ने अविलंब निर्माण कार्य प्रारंभ कराने की मांग विभाग से की है़
छह माह बाद भी शुरू नहीं हुआ सड़क का नर्मिाण कार्य
छह माह बाद भी शुरू नहीं हुआ सड़क का निर्माण कार्य फोटो 2 बांका 10 शिलापट्ट की तसवीर – पर्यटन मंत्री व विधायक ने किया था शिलान्यास- निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं होने से ग्रामीणों में नाराजगीप्रतिनिधि, धोेरैया प्रखंड के अल्पसंख्यक बहुल्य सिंगारपुर गांव में शिलान्यास के छह माह बाद भी सड़क का निर्माण कार्य प्रारंभ […]
