..और ज्यादा इंतजाम की जरूरत

..और ज्यादा इंतजाम की जरूरत बांका. कटोरिया पुलिस ने हादसे के बाद सूझ बूझ का परिचय दिया. लेकिन अगर और अधिक संसाधन होते, तो शायद दो लोगों की जान बच सकती थी. घटना अहले सुबह की थी. घटना की जानकारी कटोरिया थानाध्यक्ष प्रवेश भारती को मिली और वो अपने दल बल के साथ महज कुछ […]

..और ज्यादा इंतजाम की जरूरत बांका. कटोरिया पुलिस ने हादसे के बाद सूझ बूझ का परिचय दिया. लेकिन अगर और अधिक संसाधन होते, तो शायद दो लोगों की जान बच सकती थी. घटना अहले सुबह की थी. घटना की जानकारी कटोरिया थानाध्यक्ष प्रवेश भारती को मिली और वो अपने दल बल के साथ महज कुछ मिनटों में ही घटनास्थल पर पहुंच गये. जानकारी के अनुसार, उन्होंने रेफरल हॉस्पिटल में भी घटना की जानकारी दे दी थी. जब तक एंबुलेंस मौके पर पहुंचती, तब तक थानाध्यक्ष ग्रामीणों के सहयोग से टाटा 407 से सभी घायल को लेकर रेफरल अस्पताल पहुंच गये. बाद में जब एंबुलेंस आयी, तो सभी मृतकों को उससे रेफरल अस्पताल लाया गया. घायल के अस्पताल पहुंचते ही चिकित्सकों ने प्रारंभिक उपचार के बाद सभी को सदर अस्पताल बांका रेफर कर दिया. अधिक घायल होने की वजह से कुछ मौत रास्ते में हो गयी. सवाल है कि अगर रेफरल हॉस्पिटल में और एंबुलेंस होते, तो उससे घायल को बांका लाने पर अनहोनी की आशंका कम होती. सदर अस्पताल पहुंचे आलाधिकारी बांका. घटना की सूचना मिलते ही जिले के आलाधिकारी सदर अस्पताल पहुंच गये. सूचना मिलते ही डीडीसी प्रदीप कुमार, एसडीओ अविनाश कुमार, डीसीएलआर ब्रजेश कुमार सहित अन्य पदाधिकारी अस्पताल पहुंचे. अधिकारियों ने सभी चिकित्सकों को सदर अस्पताल पहुंचने के आदेश दिये. ताकि जैसे ही घायल अस्पताल पहुंचें, सभी का तुरंत इलाज हो. घायल के पहुंचने के पूर्व डॉ सुनील झा, डॉ अशोक कुमार, डॉ शैलेंद्र कुमार सहित अन्य चिकित्सक के अलावा स्वास्थ्य कर्मी कुणाल सहित अन्य कर्मी मौके पर उपस्थित थे. वहीं सदर अस्पताल में उपस्थित बांका विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी राम नारायण मंडल ने भी घटना की जानकारी ली. वहीं सुरक्षा के दृष्टिकोण से पूरे अस्पताल परिसर में कई पुलिस पदाधिकारी सहित एसएचओ बांका इंस्पेक्टर एस एन सिंह भारी संख्या में पुलिस बल के साथ मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >