रंग की खरीदारी के लिए देर शाम तक लगती है भीड़

रंग की खरीदारी के लिए देर शाम तक लगती है भीड़ फोटो 26 बांका 3 रंग की खरीदारी करते लोग – इस बार प्लास्टिक पेंट की मांग बढ़ी – लाइट कलर को ज्यादा पसंद कर रहे हैं लोग बांका. दीपावली को लेकर लोग अपने घर व दुकानों की साफ-सफाई, रंग-रोगन में लग गये हैं. लोग […]

रंग की खरीदारी के लिए देर शाम तक लगती है भीड़ फोटो 26 बांका 3 रंग की खरीदारी करते लोग – इस बार प्लास्टिक पेंट की मांग बढ़ी – लाइट कलर को ज्यादा पसंद कर रहे हैं लोग बांका. दीपावली को लेकर लोग अपने घर व दुकानों की साफ-सफाई, रंग-रोगन में लग गये हैं. लोग उत्साह से विभिन्न तरह के रंगों से अपने घर व दुकानों की पुताई कर रहे हैं. शहर स्थित रंगों की दुकानों पर देर शाम तक खरीदारी करने के लिए लोगों की भीड़ पहुंच रही है. वहीं रंगाई करने वाले पेंटर की भी कमी पड़ रही है. पेंटर दिन-रात काम कर अपने मोटी कमाई कर रहे हैं. इस संबंध में रंग विक्रेता सोनू कुमार, सुमित कुमार, विकास कुमार ने बताया कि ग्राहक इस बार प्लास्टिक पेंट की मांग अधिक करते हैं. इसमें ग्रीन, पर्पल, क्रीम, मैरून, पीला, गुलाबी व लाइट पेंट को ज्यादा पसंद कर रहे है. जो 180 से 350 रुपये प्रति लीटर में उपलब्ध है. सेम 500 से 800 रुपये प्रति 20 किलो के पॉकेट में उपलब्ध है. चूना 90 से 150 रुपये प्रति 10 किलो के पॉकेट में उपलब्ध है. जो अपनी आवश्यकता के अनुसार खरीदारी करने में जुटे हुए हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >