चांदन : प्रखंड के उत्तरी बारणे पंचायत अंतर्गत बिराजपुर गांव के दर्जनों ग्रामीणों ने बाराटांड पक्की सड़क से बिराजपुर गांव होते हुए दोमुहान मुसलिम टोला तक पक्की सड़क निर्माण कराने की मांग डीएम से की है़ ग्रामीणों ने कहा कि लगभग तीन किलोमीटर की दूरी तक सड़क निर्माण हो जाने से बिराजपुर, नावाडीह, दोमुदहान आदि गांव के लोगों को आवागमन की सुविधा प्राप्त होगी़ चूंकि बरसात के मौसम में इन गांवों से मुख्य सड़क तक पहुंचने में लोगों को काफी असुविधाओं का सामना करना पडता है़
ग्रामीणों ने कहा कि ग्रामीण सड़क की जगह पक्की सड़क बन जाने से गांव का विकास तो होगा ही, कई प्रकार की समस्याओं से भी मुक्ति मिल जायेगी़ सड़क की मांग करने वाले ग्रामीणों में बबलू यादव, सुरेश यादव, पवन कुमार यादव, पंकज कुमार यादव, सोखी यादव आदि शामिल हैं.
