कटोरिया : कटोरिया-देवघर मुख्य सड़क मार्ग पर लक्ष्मणझूला मोड़ पर सोमवार को दिन के बारह बजे ट्रक से कुचलकर बाइक सवार की मौत हो गयी़ जबकि बाइक चालक बुरी तरह से जख्मी हो गये़ मृत बाइक सवार की पहचान शंकर भगत (50वर्ष), पिता स्व बैजनाथ भगत ग्राम मोहनगंज थाना तारापुर (मुंगेर) के रूप में हुई है़
वहीं मृतक के साथी सह बाइक चालक अजय भगत (51वर्ष) पिता स्व भगवान भगत को पुलिस के सहयोग से रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया़ जहां चिकित्सक डॉ दीपक भगत एवं डा एसडी मंडल द्वारा जख्मी का प्राथमिक उपचार किया गया़ प्राप्त जानकारी के अनुसार अजय भगत अपनी नयी मोटरसाइकिल की पूजा कराने हेतु दोस्त शंकर भगत के साथ देवघर जा रहे थे़
लक्ष्मणझूला जंगल के आगे तीखे मोड पर बाइक में पहले सामने से आ रही मार्शल गाडी टकरायी़ असंतुलित होने पर अजय भगत बाइक समेत बांयी ओर गिर गये़ जबकि साथी शंकर भगत दाहिने ओर बीच सड़क पर गिरे पीछे से आ रही ट्रक का चक्का शंकर भगत के सिर पर चढते हुए गुजर गयी़ जिससे उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया़ घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष प्रवेश कुमार भारती एवं सअनि लालकांत मिश्र सैप जवानों के सहयोग से घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया़
