ऑटो-बाइक टक्कर मामले में प्राथमिकी दर्ज
कटोरिया : सूईया ओपी क्षेत्र के छींड़ा गांव के पास विगत गुरूवार ऑटो एवं बाईक सवार के बीच हुई झड़प को लेकर रविवार को सूईया ओपी में अलग – अलग प्राथमिकी दर्ज करयी गयी है. दर्ज प्राथमिकी के अनुसार ऑटो चालक सह मालिक प्रकाश साह पिता हरिहर साह ग्राम बगरो थाना बेलहर द्वारा उमानंद यादव ग्राम आंका सहित दो अज्ञात को आरोपी बनाते हुए बताया गया कि विगत गुरूवार झझवा मेले से पैसेंजर लेकर चतराहन गांव पहुंचाने जा रहा था.
छींड़ा गांव के पास सामने से बाईक पर आ रहे उक्त आरोपियों ने गाड़ी रोककर रंगदारी की मांग करते हुए गाली गलौज किया जाने लगा. हो हल्ला सुनकर मौके पर जुटे ग्रामीणों ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया. थोड़ी दूर आगे जाने पर उक्त आरोपियों ने ओवरटेक करते हुए ऑटो रोककर गाली गलौज करते हुए मारपीट कर पॉकेट में रखे 7 हजार रूपया छीन लिया. साथ ही रोड में गाड़ी चलाने की एवज में रंगदारी की मांग की एवं ऑटो में तोड़ फोड़ भी किया.
वहीं बाईक सवार विवेक कुमार पिता ननकु यादव ग्राम बजरा थाना बेलहर द्वारा ऑटो चालक प्रकाश साह को आरोपी बनाते हुए बताया गया कि विगत गुरूवार को सूईया बाजार दुर्गा मॉ के मूर्ती विसर्जन में जाने के क्रम में छींड़ा गांव के पास सामने से आ रही उक्त ऑटो द्वारा धक्का मारकर जख्मी कर दिया गया जब ऑटो पकड़ने के लिए जब पीछा किया तो चालक ऑटो लेकर घर चला गया. घटना की सुचना मिलते ही ओपी अध्यक्ष राजकपूर कुसवाहा सदलबल के साथ ऑटो चलक के घर से जप्त कर सुईया ओपी परिसर ले आया. सूईया पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
