आरक्षण की मांग को लेकर सवर्णों ने की बैठक

बांका : बिहार विधानसभा चुनाव में जिस प्रकार से आरक्षण का राग सभी राजनीतिक दलों के द्वारा अलापा जा रहा है उससे अब बांका भी अछूता नहीं है. रविवार को स्थानीय तारा मंदिर परिसर में जिले के सवर्णों की एक बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता सीपी ठाकुर ने की. बैठक के दौरान उपस्थित […]

बांका : बिहार विधानसभा चुनाव में जिस प्रकार से आरक्षण का राग सभी राजनीतिक दलों के द्वारा अलापा जा रहा है उससे अब बांका भी अछूता नहीं है. रविवार को स्थानीय तारा मंदिर परिसर में जिले के सवर्णों की एक बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता सीपी ठाकुर ने की. बैठक के दौरान उपस्थित लोगों ने एक स्वर में यह मांग की है कि सवर्णों को भी आरक्षण का लाभ मिले.

जिस प्रकार से अन्य जाति के बच्चों को शिक्षा, नौकरी, रोजगार, ठेकेदार सहित अन्य स्थानों पर मिलता है उस प्रकार से सवर्णों के बच्चों को मिलना चाहिए. सभी सदस्यों का कहना था कि आरक्षण का लाभ जाति देख कर दिया जा रहा है.

चाहे उस जाति में लोग पूंजीपति और अच्छे घराने से क्यों ना हो. अध्यक्षता करते हुए श्री ठाकुर ने कहा कि अभी शुरुआत है. इसमें अधिक से अधिक सवर्ण जुटे और आरक्षण की लड़ाई से जुटे. इस मौके पर जीटी भारद्वाज, रोहित कश्यप, राजन कुमार, संतोष कुमार सिंह, उत्सव सिन्हा, अभिनव पुनीत, सौरभ झा, रीतेश सिंह, संतोष सिंह, सोनम सिंह, सुभम सिंह सहित अन्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >