ठंड ने दी दस्तक, बरतें सावधानी बांका. मौसम ने अपना रुख बदलना प्रारंभ कर दिया है. दुर्गा पूजा समाप्ति के बाद से ही हल्की हल्की ठंड महसूस की जा रही है. मौसम के इस बदलाव से कुछ एक लोग शिकार भी हो रहे हैं. चार दिन पहले का वातावरण सामान्य था. जिसमें लोगों को न गरम और न ही ठंड महसूस हो रही थी. लेकिन दो दिनों से जिस तरह से ठंड ने अपना पांव पसारा है. रात को चादर अोढ़ कर सोना पड़ता है. लोगों के बीमार होने की भी सूचना है. मौसम में हुए परिवर्तन का असर लोगों के शरीर पर पड़ा है. लोग सर्दी, जुकाम, खांसी, बुखार आदि से पीड़ित हो रहे हैं. ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है. हालांकि इस बार मौसम थोड़ा अनियमित भी रहा है. इस बार कम बारिश भी हुई. इससे धान की फसल को भारी नुकसान हुआ है. इस बार दीपावली व छठ पूजा तक ठंड के पूरी तरह आगमन की संभावना है.
ठंड ने दी दस्तक, बरतें सावधानी
ठंड ने दी दस्तक, बरतें सावधानी बांका. मौसम ने अपना रुख बदलना प्रारंभ कर दिया है. दुर्गा पूजा समाप्ति के बाद से ही हल्की हल्की ठंड महसूस की जा रही है. मौसम के इस बदलाव से कुछ एक लोग शिकार भी हो रहे हैं. चार दिन पहले का वातावरण सामान्य था. जिसमें लोगों को न […]
