छिनतई व मारपीट की प्राथमिकी दर्ज

छिनतई व मारपीट की प्राथमिकी दर्ज प्रतिनिधि कटोरिया : कटोरिया-सिमुलतला मार्ग पर आनंदपुर ओपी क्षेत्र अंतर्गत सिद्घूडीह गांव के निकट शुक्रवार की देर रात्रि बाइक सवार युवकों से छिनतई व मारपीट करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गयी है़ भैरोगंज के हेमराज यादव के बयान पर मामला दर्ज हुआ है़ इसमें तीन नामजद सहित […]

छिनतई व मारपीट की प्राथमिकी दर्ज प्रतिनिधि कटोरिया : कटोरिया-सिमुलतला मार्ग पर आनंदपुर ओपी क्षेत्र अंतर्गत सिद्घूडीह गांव के निकट शुक्रवार की देर रात्रि बाइक सवार युवकों से छिनतई व मारपीट करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गयी है़ भैरोगंज के हेमराज यादव के बयान पर मामला दर्ज हुआ है़ इसमें तीन नामजद सहित आठ लोगों को अभियुक्त बनाया गया है़ आरोपियों में कुम्हराडीह गांव के शंभु यादव, रूपण यादव, छोटू यादव व पांच अज्ञात शामिल हैं. पीडि़त हेमराज यादव ने बताया कि वे अपने दोस्त छोटू भगत एवं सुभाष वर्णवाल के साथ जंघीरा गांव में पूजा का भोज खाकर घर लौट रहे थे़ सिद्घूडीह गांव के निकट आरोपियों ने बाइक रोक कर मारपीट एवं छिनतई की़ इस दौरान हेमराज यादव के गले से सोने का लॉकेट व पांच सौ रुपये नकद एवं छोटू भगत के भी पॉकेट से पांच सौ रुपये छीनने का आरोप अभियुक्तों पर लगाया गया है़ पुलिस मामले की छानबीन कर रही है़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >