पहलाम के लिए निकला जुलूस, मुहर्रम हुआ संपन्न

पहलाम के लिए निकला जुलूस, मुहर्रम हुआ संपन्न फोटो 3 कर्तव्य दिखाते छोटे- छोटे बच्चे फोटो 4 निशान को लेकर जाते मुसलिम समुदाय के लोग फोटो 5 लाठी व तलवार लेकर जुलूस में शामिल लोग फोटो 6 कर्तव्य दिखाते युवा की टोली फोटो 7 कर्तव्य देखने पहुंची महिला व अन्य फोटो 8 नाश्ता का दुकान […]

पहलाम के लिए निकला जुलूस, मुहर्रम हुआ संपन्न फोटो 3 कर्तव्य दिखाते छोटे- छोटे बच्चे फोटो 4 निशान को लेकर जाते मुसलिम समुदाय के लोग फोटो 5 लाठी व तलवार लेकर जुलूस में शामिल लोग फोटो 6 कर्तव्य दिखाते युवा की टोली फोटो 7 कर्तव्य देखने पहुंची महिला व अन्य फोटो 8 नाश्ता का दुकान पर लगी भीड़ फोटो 9 शहर के शिवाजी चौक पर तैनात सीआरपीएफ जवान फोटो 10 गांधी चौक तैनात जवान फोटो 11 पहलाम के लिए जमा निशान प्रतिनिधि, बांकाशनिवार को मुहर्रम को लेकर ताजिया निकाल कर पहलाम किया. इसे लेकर शहर के अलीगंज, मलिकटोला, करहरिया, विजयनगर, चुड़ेली, विदायडीह, देवदा, मसुरिया बाबुटोला सहित ग्रामीण क्षेत्र के चमरेली लपटोलिया, लसकरी, रैनिया, तेलिया, खडि़हारा, लपटोलिया, बौसा सहित मुसलिम आबादी वाले गांवों से अखाड़े के साथ पहलाम के लिए जुलूस निकाली गयी. इसमें महिला व छोटे-छोटे बच्चे से लेकर अन्य वर्ग लोग शामिल थे. इस दौरान युवाओं ने लाठी, तलवार व भाला से कर्तव्य दिखा रहे थे. कर्तव्य देखने जुटी लोगों की भीड़बांका. पहलाम के लिए जहां शनिवार को काफी संख्या में मुसलिम समुदाय के लोग जुलूस के साथ निकले थे. वहीं छोटे-छोटे बच्चे भी अपने हाथ में लाठी व तलवार को लेकर जुलूस में शामिल हुए थे. बच्चे भी चौक-चौराहे सहित अन्य जगहों पर रूक-रूक कर लोगों को लाठी व तलवार से अपने कर्तव्य को दिखा रहे थे. इसे देखने के लिए लोगों की भीड़ जुटी गयी. मेले का आयोजन बांका. पहलाम करने वाले स्थानों के आस-पास मेले का भी आयोजन किया गया. लोगों ने मेला का आनंद उठाया. स्थानीय दुकानदार द्वारा खाने पीने सहित बच्चे के मनोरंजन के लिए विभिन्न तरह की दुकानें लगायी गयी थी. काफी संख्या में लगाया गया था पुलिस बल बांका. शांतिपूर्ण माहौल में मुहर्रम को संपन्न कराने के लिए काफी संख्या में शहर में जवान की तैनाती की गयी थी. मालूम हो कि दुर्गापूजा संपन्न होने के बाद शांतिपूर्ण माहौल में मुहर्रम को संपन्न कराने के जिला प्रशासन द्वारा सीआरपीएफ जवान को लगाया गया था. इस दौरान शनिवार को शहर के गांधी चौक, शिवाजी चौक, शास्त्री चौक, आजाद चौक, विजयनगर चौक, बस स्टेंड, अलीगंज सहित अन्य जगहों पर जवान तैनात था. वहीं ग्रामीण क्षेत्र में भी पुलिस बल की तैनाती की गयी थी. इस मौके पर टाउन थानाध्यक्ष सूर्यनाथ सिंह,सीओ, बीडीओ, एसआइ लक्ष्मण राम, गणेश झा, चंद्र भूषण सिंह, उपेंद्र कुमार मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >