चीर नदी में मिले अज्ञात शव की हुई पहचान

पंजवारा : बीते सोमवार को पंजवारा के पाकड़ गाछ के समीप चीर नदी में मिले युवक के अज्ञात शव की पहचान हो गयी है. अखबारों में चीर नदी में शव मिलने की खबर को पढ़ने के बाद भागलपुर नाथनगर से पहुंचे युवक के परिजनों को बुधवार को बांका पोस्टमार्टम घर से शव को सुपुर्द किया […]

पंजवारा : बीते सोमवार को पंजवारा के पाकड़ गाछ के समीप चीर नदी में मिले युवक के अज्ञात शव की पहचान हो गयी है. अखबारों में चीर नदी में शव मिलने की खबर को पढ़ने के बाद भागलपुर नाथनगर से पहुंचे युवक के परिजनों को बुधवार को बांका पोस्टमार्टम घर से शव को सुपुर्द किया गया.

पुलिस के मुताबिक परिजनों ने बताया कि युवक विनोद पासवान पूर्व से शादी शुदा था. लेकिन पत्नी की मृत्यु के बाद से उसका नाथनगर में रहना कम हो गया था. युवक पंजवारा कैसे आया और उसकी हत्या के क्या कारण थे. इन सभी सवालों का जवाब जब युवक के परिजन पंजवारा आयेंगे तभी कुछ स्पष्ट हो सकेगा.

पुलिस फिलहाल मृतक के परिजनों का पंजवारा थाना पहुंचने का इंतजार कर रही है. तभी हत्या के कारणों का खुलासा हो पायेगा. इस बीच पुलिस शव मिलने के स्थान के अलावे शव के पास से मिले सामानों की गहन जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >