झझवा पहाड़ पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

चांदन : प्रखंड क्षेत्र में दुर्गापूजा का त्योहार शांतिपूर्वक संपन्न हुआ. चांदन पांडेयटोला स्थित श्रीश्री 108 दुर्गा मंदिर में प्रतिमा का विसर्जन देर रात्रि किया गया. आनंदपुर ओपी क्षेत्र के भूकैलाश झरना यानी झझवा पहाड़ पर प्रतिष्ठापित दुर्गा मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती रही. मूर्ति विसर्जन के लिए प्रशासनिक स्तर […]

चांदन : प्रखंड क्षेत्र में दुर्गापूजा का त्योहार शांतिपूर्वक संपन्न हुआ. चांदन पांडेयटोला स्थित श्रीश्री 108 दुर्गा मंदिर में प्रतिमा का विसर्जन देर रात्रि किया गया. आनंदपुर ओपी क्षेत्र के भूकैलाश झरना यानी झझवा पहाड़ पर प्रतिष्ठापित दुर्गा मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती रही.

मूर्ति विसर्जन के लिए प्रशासनिक स्तर पर चांदन में बीडीओ श्याम कुमार, थानाध्यक्ष आशीष कुमार पुलिस बल के साथ तैनात थे. चांदन में पूजन कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष विक्रम दूबे के नेतृत्व में सभी सदस्यों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया. झझवा पहाड़ पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अध्यक्ष सह मुखिया शहेंद्र दास, सरपंच कारू राणा, तूफान साह आदि मेला को आकर्षक बनाने में तत्पर रहे. ओपीध्यक्ष धीरेंद्र कुमार भी दल-बल के साथ मेला परिसर में तैनात रहे.

सूइया दुर्गा मंदिर में आकर्षक घोड़ा व भव्य शोभा यात्रा के साथ विसर्जन जुलूस निकाली गयी. यहां पूजा समिति के अध्यक्ष सह मुखिया ब्रह्मानंद दास, जिप सदस्य मीठन यादव, सुभाष भगत आदि के द्वारा अहम भूमिका निभायी गयी. अंचलाधिकारी कौशल किशोर सिंहा, ओपीध्यक्ष राजकपूर कुशवाहा आदि दल-बल के साथ मेला क्षेत्र में मुस्तैद दिखे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >