पॉकेटमार को रेलवे पुलिस ने पकड़ा

पॉकेटमार को रेलवे पुलिस ने पकड़ा फोटो 20 बांका 12 पॉकेटमार की तसवीर बांका. पॉकेटमार एवं लूटपाट गिरोह के एक सक्रिय सदस्य मंगलवार को बांका रेलवे स्टेशन पर पॉकेटमारी करते हुए रेलवे पुलिस बल ने पकड़ा. मालूम हो कि भागलपुर से बांका के बीच पॉकेटमार एवं लूटपाट गिरोह का आतंक यहां के यात्री को झेलना […]

पॉकेटमार को रेलवे पुलिस ने पकड़ा फोटो 20 बांका 12 पॉकेटमार की तसवीर बांका. पॉकेटमार एवं लूटपाट गिरोह के एक सक्रिय सदस्य मंगलवार को बांका रेलवे स्टेशन पर पॉकेटमारी करते हुए रेलवे पुलिस बल ने पकड़ा. मालूम हो कि भागलपुर से बांका के बीच पॉकेटमार एवं लूटपाट गिरोह का आतंक यहां के यात्री को झेलना पड़ रहा है. खास कर भागलपुर बांका के बीच चल रहे मंदार हिल पैजेंसर एवं बांका लोकल ट्रेन के यात्री इसके शिकार होते हैं. इन ट्रेनों में रेलवे पुलिस बल के नहीं चलने से ये गिरोह यात्रियों को अपना शिकार बनाते हैं. बाराहाट स्टेशन से जब ट्रेन बांका के लिए खुलती है तो पॉकेटमारों का एक दल यात्रियों के साथ यात्री बन कर बैठ जाता है ओर बीच में घटना को अंजाम देकर सुनसान देख कर फरार हो जाते हैं. पकड़ाये गये युवक बाराहाट थाना क्षेत्र का मो इम्तियाज के रूप में पहचान की गयी है. जो विगत माह भी यह पॉकेटमारी कर भागने में सफल रहा था लेकिन इस बार पुलिस ने इसे दबोचा लिया. इन दिनों में जिले के सभी सड़क मार्ग जर्जर हैं. इसलिए लोग ट्रेन से ही सफर करते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >