रास्ता विवाद में मारपीट, सात लोग जख्मी फोटो 20 बांका 6, 7, 8, 9 : जख्मी की तसवीर अमरपुर. थाना क्षेत्र के नगर पंचायत में रास्ता विवाद को लेकर मंगलवार को दो पक्षों के बीच मारपीट हो गयी. इसमें सात लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये है. मामले की प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. रेफरल अस्पताल अमरपुर से मिली जानकारी के अनुसार, प्रथम पक्ष के बुलबुल पोद्दार, कविता देवी, मेघा कुमारी, सुजीत पोद्दार, शंकर पोद्दार, अजीत पोद्दार जबकि दूसरे पक्ष केे पंकज पोद्दार जख्मी है. इन दोनों के बीच पिछले कई वर्षों से रास्ते विवाद को लेकर विवाद चल रहा था. हलांकि पुलिस ने एक पक्ष का प्राथमिकी दर्ज किया है, जिसमें पंकज पोद्दार ने कहा है कि रास्ता विवाद को लेकर अजीत कुमार, सुजीत कुमार सहित छह लोगों द्वारा मारपीट की गयी. ठेला पर रखे सेब व अन्य सामान को नुकसान पहुंचाया. जबकि यह पिछले एक वर्ष से चल रहा था. शिक्षक के साथ दबंगों ने की मारपीट अमरपुर. थाना क्षेत्र के बाजा गांव में एक दबंग ने एक शिक्षक से पूजा के दौरान मारपीट की. रेफरल अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार, कदराचक विद्यालय के शिक्षक सुनील झा बाजा गांव के निवासी है. बाजा गांव के ही एक दबंग ने उन्हें पीट कर जख्मी कर दिया. आसपास के लोगों ने उन्हें अस्पताल लाया. यहां चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया. परिजनों ने इस मामले को लेकर थाना में आवेदन दिया गया है.
रास्ता विवाद में मारपीट, सात लोग जख्मी
रास्ता विवाद में मारपीट, सात लोग जख्मी फोटो 20 बांका 6, 7, 8, 9 : जख्मी की तसवीर अमरपुर. थाना क्षेत्र के नगर पंचायत में रास्ता विवाद को लेकर मंगलवार को दो पक्षों के बीच मारपीट हो गयी. इसमें सात लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये है. मामले की प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी […]
