लोग कर रहे मां की अराधना

लोग कर रहे मां की अराधनाबाराहाट. शारदीय नवरात्र के आठ पूजा के दिन दुर्गा मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. क्षेत्र के बाराहाट बाजार, गोड़धवा, विजय हाट, बभनगामा , औरिया , सबलपुर, पंजवारा के देवी मंदिरों में मां के भक्तों ने सुबह सवेरे से ही देवी की पूजा-अर्चना शुरू कर दी, जो देर शाम […]

लोग कर रहे मां की अराधनाबाराहाट. शारदीय नवरात्र के आठ पूजा के दिन दुर्गा मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. क्षेत्र के बाराहाट बाजार, गोड़धवा, विजय हाट, बभनगामा , औरिया , सबलपुर, पंजवारा के देवी मंदिरों में मां के भक्तों ने सुबह सवेरे से ही देवी की पूजा-अर्चना शुरू कर दी, जो देर शाम तक जारी रहा. इस दौरान क्षेत्र के बाजारों में भी अन्य दिनों की अपेक्षा काफी गहमा गहमी देखी गयी. कपड़े एवं शृंगार की दुकानों में महिलाओं की खासी भीड़ लगी रही. मंदिरों की सजावट लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी है. रंगीन बल्ब से रोशन मंदिर मनमोहक छटा बिखेर रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >