एसडीपीओ व थानाध्यक्ष ने गांवों का किया दौरा चांदन. एसडीपीओ पीयूष कांत एवं थानाध्यक्ष आशीष कुमार ने प्रखंड क्षेत्र के कई दुर्गा पूजा कार्यक्रम स्थलों का जायजा लिया. एसडीपीओ ने श्रीश्री 108 दुर्गा पूजा समिति पांडेय टोला चांदन, दर्दमारा एवं आसपास के कई गांवों का दौरा कर विधि व्यवस्था की जानकारी ली. इस क्र म में दुर्गापूजा व मुहर्रम की तैयारी कर रहे समिति के लोगों से आपसी भाईचारा, प्रेम व सौहार्द के साथ पर्व मनाने की अपील की. पर्व के दौरान खलल डालने का प्रयास करने वाले शरारती तत्वों की सूचना तुरंत प्रशासन को देने को भी कहा गया. ताकि त्वरित कार्रवाई की जा सके. थानाध्यक्ष ने लोगों को बताया कि पर्व में शांति व विधि व्यवस्था बनाये रखने हेतु प्रशासनिक स्तर पर सारी तैयारियां की गयी है.
एसडीपीओ व थानाध्यक्ष ने गांवों का किया दौरा
एसडीपीओ व थानाध्यक्ष ने गांवों का किया दौरा चांदन. एसडीपीओ पीयूष कांत एवं थानाध्यक्ष आशीष कुमार ने प्रखंड क्षेत्र के कई दुर्गा पूजा कार्यक्रम स्थलों का जायजा लिया. एसडीपीओ ने श्रीश्री 108 दुर्गा पूजा समिति पांडेय टोला चांदन, दर्दमारा एवं आसपास के कई गांवों का दौरा कर विधि व्यवस्था की जानकारी ली. इस क्र म […]
