घर पर गिरा बिजली का तार, टला हादसा

घर पर गिरा बिजली का तार, टला हादसा कटोरिया. प्रखंड के कटोरिया पंचायत अंतर्गत छाता कुरूम गांव में रविवार की रात्रि करीब आठ बजे ग्यारह हजार वोल्ट का तार टूट कर घरों पर गिर गया. घटनास्थल के अगल-बगल में कई लोग बैठे थे. मवेशी भी बंधे हुए थे. हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं […]

घर पर गिरा बिजली का तार, टला हादसा कटोरिया. प्रखंड के कटोरिया पंचायत अंतर्गत छाता कुरूम गांव में रविवार की रात्रि करीब आठ बजे ग्यारह हजार वोल्ट का तार टूट कर घरों पर गिर गया. घटनास्थल के अगल-बगल में कई लोग बैठे थे. मवेशी भी बंधे हुए थे. हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ. जिससे एक बडा हादसा टल गया. ग्रामीणों की सूचना पर लाईन काटी गयी. मिली जानकारी के अनुसार छाताकुरूम गांव के बालकृष्ण पोद्दार एवं नीरो यादव के घर की छत से होकर ही ग्यारह हजार बिजली का तार गुजरा हुआ है. ग्रामीणों द्वारा कई बार किये गये मांग के बावजूद तारों को नहीं हटाया गया है. रविवार की रात्रि तार टूट कर गिरने से ग्रामीणों में विभाग के प्रति काफी आक्रोश है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >