मौत से जूझ रही है नवविवाहिता मीना

मौत से जूझ रही है नवविवाहिता मीना कटोरिया. प्रखंड के दर्वेपट्टी गांव में गत रविवार की दोपहर खुद को आग लगाने वाली नवविवाहिता मीना देवी (21वर्ष) जिंदगी और मौत से जूझ रही है. फिलवक्त वह बर्न होस्पीटल बोकारो में भरती है. मालूम हो कि महज पांच महीना पहले ही लेटवा गांव के मीना देवी की […]

मौत से जूझ रही है नवविवाहिता मीना कटोरिया. प्रखंड के दर्वेपट्टी गांव में गत रविवार की दोपहर खुद को आग लगाने वाली नवविवाहिता मीना देवी (21वर्ष) जिंदगी और मौत से जूझ रही है. फिलवक्त वह बर्न होस्पीटल बोकारो में भरती है. मालूम हो कि महज पांच महीना पहले ही लेटवा गांव के मीना देवी की शादी दर्वेपट्टी गांव के मुरारी तांती से हुई थी. करीब बीस दिनों पहले ही वह अपने मायके से पति संग ससुराल आयी थी. शनिवार की रात्रि पति व पत्नी में हुए विवाद के बाद रविवार की दोपहर मीना ने खुद के शरीर पर किरासन तेल डाल कर आग लगा लिया. आनन-फानन में परिजनों ने उसे रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया था. जहां चिकित्सक डा नरेश प्रसाद ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर कर दिया था. देवघर सदर अस्पताल में भी उपचार के बाद उसे नाजुक हालत में बोकारो बर्न हॉस्पीटल भेज दिया गया है. नवविवाहिता मीना का आरोप था कि वह अपने पति से खुश नहीं थी. इस परेशानी से तंग आकर उसने खुद को जलाने का निर्णय ले लिया. आग लगाने के बाद वह घर से निकल कर सड़क पर दौड़ने लगी थी. ग्रामीणों ने पानी डाल कर आग बुझायी थी. चिकित्सकों के अनुसार वह करीब अस्सी प्रतिशत जल चुकी है. उसकी स्थिति काफी चिंताजनक है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >