आधे दर्जन गांवों में बिजली नहीं

आधे दर्जन गांवों में बिजली नहीं चांदन. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सिलजोरी पंचायत के सिलजोरी, सुखनियां, पहरीडीह, धरवाटील्हा, पेलवा जैसे गांव में आज भी बिजली नहीं है. गांव के संजय यादव ने बताया कि कई गांवों में पोल तो देखने को मिलता है, लेकिन लालटेन युग से कब निजात मिलेगी, कहा नहीं जा सकता. गांव के […]

आधे दर्जन गांवों में बिजली नहीं चांदन. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सिलजोरी पंचायत के सिलजोरी, सुखनियां, पहरीडीह, धरवाटील्हा, पेलवा जैसे गांव में आज भी बिजली नहीं है. गांव के संजय यादव ने बताया कि कई गांवों में पोल तो देखने को मिलता है, लेकिन लालटेन युग से कब निजात मिलेगी, कहा नहीं जा सकता. गांव के पूर्व मुखिया कार्तिक दास, फालो कुमार कोड़ा, गिरिधारी राय, छब्बू दास, शंभु ठाकुर सहित दर्जनों ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता से विद्युत सेवा बहाल करने की मांग की है. यदि विभाग के द्वारा ठोस कदम नहीं उठाया गया तो जिला पदाधिकारी बांका के जनता दरबार में सैकड़ों ग्रामीणों के संयुक्त हस्ताक्षर युक्त आवेदन दिया जायेगा. शिविर लगा कर पशुपालकों के बीच दवा का वितरण चांदन. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सिलजोरी पंचायत के सिलजोरी गांव में पशु स्वास्थ्य पखवारा को लेकर पशुपालन पदाधिकारी डाॅ एैयाज अहमद, डाॅ शैलेश कुमार ने शिविर लगा कर पशुपालकों के बीच दवा का वितरण किया. इसमें जोंक, लीवर, चमोकन आदि की दवा उपलब्ध कराते हुए पशुपालक को पशु की देखरेख की विस्तृत जानकारी दी. इसको लेकर पशुपालक में खुशी का माहौल देखा गया. इस मौके पर कर्मी अशोक कुमार, कृष्णदेव यादव आदि उपस्थित थे. पशुपालन पदाधिकारी ने बताया कि पंचायत वार शिविर लगा कर पशुपालकों को पशुओं को स्वस्थ रखने के लिए इस तरह का आयोजन किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >