पंजवारा. पटना पुलिस के साथ स्थानीय पुलिस रंगदारी मांगने वाले गिरोह और उससे संबंधित लोगों की कुंडली खंगालने में जुट गयी है. माना जा रहा है कि थाना परिसर में पूछताछ के लिये बुलाये गये पंजवारा के राजनंदन कुमार ने कई बडे़ खुलासे किये हैं. पुलिस सूत्रों के मुताबिक राजनंदन ने पंजवारा में फर्जी सीम बेचने वाले एक बड़े नेटवर्क का पर्दा फास किया है. राजनंदन द्वारा जिस एनके टेली कॉम से सीम लेने की बात कबूली जा रही है. दरअसल वो पंजवारा के मुख्य चौंक पर अवस्थित एक छोटी सी दुकान है जिस पर हर मोबाईल कंपनी के रिचार्ज के अलावे सीम उपलब्ध कराया जाता है. राजनंदन कुमार के मुताबिक उसने दो सीम एन के टेलीकॉम से लेकर अपने भाई दुर्गेश और जीतू को दिया था जो पटना में रहते हैं. लेकिन इस बीच एक चौंकाने वाली बात सामने आ रही है वो ये कि राजनंदन को जिस एन के टेलीकॉम ने दो सीम दिये थे. उसने एक और सीम निकाल के रखा था जो बांका में भगवानपुर गांव में एक शख्स उपयोग कर रहा है. पुलिस ने जांच की वजह से उस शख्स का नाम बताने से इंकार किया.कभी भी हो सकती है कार्रवाईथानाध्यक्ष राजकूपर कुशवाहा ने बताया की जैसे-जैसे पुलिस की जांच आगे बढ़ती जायेगी. जांच की जद में आये दुकानदार के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जायेगी.
फर्जी सीम बेचने वाले गिरोह का किया भंड़ा फोड़
पंजवारा. पटना पुलिस के साथ स्थानीय पुलिस रंगदारी मांगने वाले गिरोह और उससे संबंधित लोगों की कुंडली खंगालने में जुट गयी है. माना जा रहा है कि थाना परिसर में पूछताछ के लिये बुलाये गये पंजवारा के राजनंदन कुमार ने कई बडे़ खुलासे किये हैं. पुलिस सूत्रों के मुताबिक राजनंदन ने पंजवारा में फर्जी सीम […]
