BANKA : उचडीहा गांव में पेड़ के सहारे घर में घुसे चोर, सोने-चांदी के आभूषण समेत नकदी लेकर फरार

प्रखंड क़े पैर पंचायत अंतर्गत उच्चडीहा गांव में देर रात पिन्टू महतो क़े घर में अज्ञात चोर क़े द्वारा चोरी क़ी घटना को अंजाम दिया गया.

धोरैया (बांका) से प्रदीप कुमार की रिपोर्ट :

प्रखंड क़े पैर पंचायत अंतर्गत उच्चडीहा गांव में देर रात पिन्टू महतो क़े घर में अज्ञात चोर क़े द्वारा चोरी क़ी घटना को अंजाम दिया गया. चोर घर में रखे सोना, चांदी सहित नकदी लेकर फरार हो गया. पीड़ित पिन्टू महतो ने बताया क़ी देर रात घर क़े पीछे लगे पेड़ क़े सहारे चोर घर में घुस गए और घर का सारा कीमती सामान लेकर फरार हो गये. करीब दो लाख रुपए क़े समान चोरी किये जाने का अनुमान है .उधर चोरी क़ी घटना क़ी सूचना मिलते ही पुलिस ने गांव पहुंच मामले क़ी जांच क़ी. थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया क़ी पीड़ित क़े द्वारा चोरी क़े घटना को लेकर आवेदन दिया गया है. पुलिस जांच करने क़े साथ ही कारवाई कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR SINH

AMIT KUMAR SINH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >