धोरैया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुजफ्फरपुर में होने वाले कार्यक्रम को लेकर बुधवार को धौरेया मंडल कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न हुई. धोरैया विधान सभा प्रभारी बद्री प्रसाद मंडल के संचालन में आयोजित बैठक में प्रत्येक बूथ से दो-दो व्यक्ति को प्रशिक्षण हेतु कार्यक्रम में जाने का निर्णय लिया गया. वहीं बैठक में आगामी 16 जुलाई को रजौन में होने वाली विधान सभा स्तरीय बैठक को सफल बनाने पर विचार विमर्श किया गया. मौके पर बैठक में राजेश कुमार, दीपा शंकर, रखाल सिंह, अशोक सिंह, श्रीकांत रजक, गुंजन कुमार, पवन सिंह, अनिल भगत, अरविंद सिंह सहित अन्य उपस्थित थे. वृद्धावस्था पेंशन नहीं मिलने से राजद ने जताया क्षोभ धोरैया. प्रखंड क्षेत्र के वृद्धापेंशन लाभुकों को विगत पांच माह से वृद्धापेंशन का लाभ नहीं मिल पाया है. इससे खास कर गरीब तबके के लोगों में भारी नाराजगी व्याप्त है. युवा राजद प्रखंड अध्यक्ष पप्पू यादव ने कहा कि मुसलिम बाहुल्य इलाका होने तथा ईद के पर्व में भी वृद्धापेंशन नहीं मिलना सरकारी मुलाजिमों की उदासीनता को दर्शाता है. इस संदर्भ में उन्होंने सांसद व डीएम को भी जानकारी देकर अविलंब वृद्धा पेंशन की राशि वितरित करने की मांग की है.
भाजपा कार्यकर्ताओं ने की बैठक
धोरैया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुजफ्फरपुर में होने वाले कार्यक्रम को लेकर बुधवार को धौरेया मंडल कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न हुई. धोरैया विधान सभा प्रभारी बद्री प्रसाद मंडल के संचालन में आयोजित बैठक में प्रत्येक बूथ से दो-दो व्यक्ति को प्रशिक्षण हेतु कार्यक्रम में जाने का निर्णय लिया गया. वहीं बैठक में आगामी 16 जुलाई […]
