शिविर में दर्जनों जॉब कार्डधारी ने आधार कार्ड बनवाया

प्रतिनिधि, बांकाप्रखंड कार्यालय परिसर स्थित मनरेगा भवन में मंगलवार को आधार कार्ड बनाने के लिए एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया. इसका विधिवत उद्घाटन डीडीसी प्रदीप कुमार, बीडीओ मनोज कुमार व बीस सूत्री अध्यक्ष निरंजन कुमार सिंह के द्वारा फीता काट कर किया गया. इस मौके पर बीस सूत्री के अध्यक्ष ने कहा कि […]

प्रतिनिधि, बांकाप्रखंड कार्यालय परिसर स्थित मनरेगा भवन में मंगलवार को आधार कार्ड बनाने के लिए एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया. इसका विधिवत उद्घाटन डीडीसी प्रदीप कुमार, बीडीओ मनोज कुमार व बीस सूत्री अध्यक्ष निरंजन कुमार सिंह के द्वारा फीता काट कर किया गया. इस मौके पर बीस सूत्री के अध्यक्ष ने कहा कि मनरेगा में कार्य करनेवाले सभी जॉब कार्डधारियों को आधार कार्ड होना जरूरी है. बिना आधार कार्ड के जॉब धारियों को मजदूरी का भुगतान नहीं किया जायेगा. उन्होंने कहा जो कार्डधारी का आधार कार्ड बन गया है वो अपने जॉब कार्ड व आधार कार्ड को लेकर मनरेगा कार्यालय में अपना नंबर चढ़वा लें. साथ ही जिनका नहीं बन पाया वो प्रखंड कार्यालय में बन रहे काउंटर पर पहुंच कर अपना आधार कार्ड बनवा सकते हैं. इस शिविर में प्रखंड क्षेत्र के करीब दर्जनों जॉब कार्डधारियों ने अपना आधार कार्ड बनवाया. इस मौके पर मो नवाब अंसारी, ओमप्रकाश मंडल, राजीव कुमार, संगीता देवी, दिलीप वर्मा सहित अन्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >