धैर्य नहीं खोने व बेहतर इलाज का विधायक व जिप अध्यक्ष ने दिया आश्वासन

बांका: प्रखंड क्षेत्र की जमुआ पंचायत के जमुआ गांव में ब्रेन मलेरिया से एक ही परिवार के तीन सदस्यों के मौत की खबर पर पीड़ित परिवार को सांत्वना देने क्षेत्र के भाजपा विधायक राम नारायण मंडल व जिप अध्यक्ष श्वेता कुमारी पीड़ित परिवार से मिलीं. इस दौरान विधायक श्री मंडल ने अपने बाल काल की […]

बांका: प्रखंड क्षेत्र की जमुआ पंचायत के जमुआ गांव में ब्रेन मलेरिया से एक ही परिवार के तीन सदस्यों के मौत की खबर पर पीड़ित परिवार को सांत्वना देने क्षेत्र के भाजपा विधायक राम नारायण मंडल व जिप अध्यक्ष श्वेता कुमारी पीड़ित परिवार से मिलीं.

इस दौरान विधायक श्री मंडल ने अपने बाल काल की कहानी को सुनाया. इसके बाद विधायक ने ग्रामीणों को बताया कि लोग अंधविश्वास पर विश्वास नहीं करें. विधायक अपने साथ डाक्टरों की टीम को लेकर गये थे, जहां चिकित्सकों ने पीड़ित की जांच की और दवा उपलब्ध करायी.

साथ ही विधायक ने पीड़ित परिवार को एक एक हजार रुपये दिये. इस मौके पर पीड़ित परिवार ने विधायक को कहा कि जब तक आप नहीं आये थे तब तक गांव का एक भी आदमी नहीं आया था, आप आये तो आपके साथ सैकड़ों लोग आये हैं. वहीं श्वेता कुमारी ने भी पीड़ित परिवार से मिल कर इस दुख की घड़ी में धैर्य नहीं खोने के लिए कहा. इसके बाद दोनों सदर अस्पताल पहुंचे और सीएस से मिल कर मरीजों के इलाज में किसी भी प्रकार की कमी नहीं होने का निर्देश दिया. इलाजरत प्रदीप भोक्ता, पारो कुमारी, रीना देवी, पार्वती कुमारी, करिशमा कुमारी का हाल चाल पूछा. इस दौरान जिप सदस्य नीलू चौधरी, जिप सदस्य उमेश कुमार वर्मा व भाजपा के जिला महामंत्री जय शंकर चौधरी आदि साथ थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >