फोटो13 बीएएन 8 : हंगामा करते छात्र.प्रतिनिधि, बाराहाट प्रखंड के उच्च विद्यालय बभनगामा में सोमवार को बच्चों ने जम कर हंगामा किया. प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं का आरोप था कि विद्यालय परिसर में काफ ी गंदा पानी जमा हो जाने से विद्यालय आना जाना दुश्वार हो गया है. प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं दीपक कुमार, हर्ष कुमार, छोटू कुमार, रुपेश कुमार, विकास कुमार, रोहित कुमार, सच्चिदानंद साह सहित दर्जनों छात्रों ने बताया कि स्कूल आने के क्रम में रोजाना कोई ना कोई जमा हुए पानी में गिर कर घायल हो जाता है. खास कर विद्यालय आने वाली छात्राओं को काफी परेशानी का सामना पड़ता है. छात्रों का आरोप था कि स्थानीय कुछ दबंग लोगों द्वारा विद्यालय परिसर से निकलने वाले पानी के रास्ते को बंद कर दिया गया है. विद्यालय कर्मी द्वारा जब कभी उन्हें ऐसा करने से मना किया जाता है तो मारपीट पर उतारू हो जाते हैं. कहते हैं सीओइस मामले में अंचलाधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि विद्यालय प्रधान द्वारा अब तक कोई सूचना नहीं दी गयी है. फिर भी छात्रों को हो रही परेशानी के आलोक में वो स्वयं स्थल जांच कर दोषी पर कार्रवाई करेंगे.
विद्यालय परिसर में जमा पानी, छात्रों ने किया हंगामा
फोटो13 बीएएन 8 : हंगामा करते छात्र.प्रतिनिधि, बाराहाट प्रखंड के उच्च विद्यालय बभनगामा में सोमवार को बच्चों ने जम कर हंगामा किया. प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं का आरोप था कि विद्यालय परिसर में काफ ी गंदा पानी जमा हो जाने से विद्यालय आना जाना दुश्वार हो गया है. प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं दीपक कुमार, हर्ष […]
