17 से छात्राओं के बीच राशि वितरण का निर्देश

फोटो 13 बांका 3 : बैठक में उपस्थित पदाधिकारी, 4 उपस्थित शिक्षक सामान्य कोटि के छात्रों को भी मिलेगा इसका लाभ प्रतिनिधि, बांका शहर के बालिका उच्च विद्यालय प्रांगण में सोमवार को जिले भर के उच्च व उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापक व प्रभारी प्रधानाध्यापकों बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता जिला कार्यक्रम पदाधिकारी ने की. […]

फोटो 13 बांका 3 : बैठक में उपस्थित पदाधिकारी, 4 उपस्थित शिक्षक सामान्य कोटि के छात्रों को भी मिलेगा इसका लाभ प्रतिनिधि, बांका शहर के बालिका उच्च विद्यालय प्रांगण में सोमवार को जिले भर के उच्च व उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापक व प्रभारी प्रधानाध्यापकों बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता जिला कार्यक्रम पदाधिकारी ने की. इसमें वित्तीय वर्ष 2015-16 के साइकिल, पोशाक, छात्रवृत्ति राशि का वितरण सरकारी आदेशानुसार 17 जुलाई से 25 जुलाई 2015 तक सभी विद्यालयों में करने की बात कही गयी. उन्होंने कहा कि इस वित्तीय वर्ष में सामान्य कोटि के भी वैसे छात्रों को छात्रवृत्ति की राशि दी जाये जिसके अभिभावकों की वार्षिक आय 150000 रुपये तक है, इसके लिए अंचलाधिकारी स्तर पर निर्गत आय प्रमाण-पत्र लेकर ही राशि दी जायेगी. साथ ही मुख्यमंत्री किशोरी स्वास्थ्य योजना के तहत कक्षा 7 से 12 वीं तक के छात्राओं की दी जाने वाली राशि के लिए सूची उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया.अतिरिक्त विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की सूची के साथ-साथ मेंटर शिक्षकों का नाम व मोबाइल नंबर के साथ 20 जुलाई 2015 तक अविलंब उपलब्ध कराये जाने का निर्देश दिया गया. इस मौके पर आरएमएसए कार्यालय के विनय कुमार शर्मा, साधनसेवी नीरज सिंह, मृत्युंजय कुमार, प्रभाष रंजन, अरुण कुमार सिंह सहित जिले भर के प्रधानाध्यापक उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >