जिले के कुछ हिस्सों में धान रोपनी हुई चालू

फोटो: 11 बांका 1 खेत में लगी धानप्रतिनिधि, बांका जिले के कई जगहों पर धान की रोपनी चालू है. शनिवार को बांका प्रखंड क्षेत्र के कुनौनी गांव के आसपास बहियार में धान की रोपनी की जा रही है. कई किसानों ने बताया कि पानी की सुविधा व बिचड़ा तैयार हो गया है तो देर किस […]

फोटो: 11 बांका 1 खेत में लगी धानप्रतिनिधि, बांका जिले के कई जगहों पर धान की रोपनी चालू है. शनिवार को बांका प्रखंड क्षेत्र के कुनौनी गांव के आसपास बहियार में धान की रोपनी की जा रही है. कई किसानों ने बताया कि पानी की सुविधा व बिचड़ा तैयार हो गया है तो देर किस बात की. वैसे हिंदी माह का अभी आषाढ़ महीना चल रहा है. मलेमास को हटा दिया जाये तो सावन आ जाता है लेकिन लगातार बारिश से ऐसा लगता है कि सावन आ गया हो. तभी तो किसान भाई पगड़ी बांधे खेत पर नजर आ रहे हैं. किसान भाई इसे अगत्तर रोपनी भी कहते हैं. जबकि धान रोपनी ज्यादातर सावन का आधा भादो का आधा महीना में होता है. वही जिले के कुछ किसानों की शिकायत रही है कि बोया गया धान में अंकुर नहीं आ रहा है. जबकि धान का आधार बीज कृषि विज्ञान केंद्र बांका से लिया गया था. बावजूद इसके अंकुरण नहीं होना वैसे किसानों के लिए नागवार गुजर रहा है. विभागीय पदाधिकारी द्वारा ऐसे किसानों के लिए आश्वासन मिल जाता कि इसकी क्षतिपूर्ति की जायेगी. लेकिन इसकी भरपाई नहीं हो पाती है. पिछले साल भी किसान बिचड़ा के बीज में ठगा चुके हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >