कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिया धरना

धोरैया. बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर धोरैया कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को प्रखंड कार्यालय परिसर में एक दिवसीय धरना दिया़ उपवास पर रह कर कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के बिहार विरोधी नीति की तीखी भर्त्सना की़ कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष अब्दुल जब्बार अंसारी व धरना प्रभारी गिरीश पासवान ने कहा कि केंद्र ने बिहार […]

धोरैया. बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर धोरैया कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को प्रखंड कार्यालय परिसर में एक दिवसीय धरना दिया़ उपवास पर रह कर कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के बिहार विरोधी नीति की तीखी भर्त्सना की़ कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष अब्दुल जब्बार अंसारी व धरना प्रभारी गिरीश पासवान ने कहा कि केंद्र ने बिहार के विकास मद में भारी कटौती कर अपने विरोधी रवैये को प्रदर्शित किया है़ पहले गठित नीति आयोग में कांग्रेस द्वारा चलाये गये 72 जन कल्याणकारी योजनाओं को कटौती कर 30 कर दिया गया़ बीआरजीएफ में कटौती व मनरेगा योजनाओं को ठप कर केंद्र बिहार के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है़ उपवास कार्यक्रम की अध्यक्षता प्र्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष आलमगीर अंसारी ने की़ मौके पर महिला सेल की अध्यक्ष फिरोजा खातून, भवेश सिंह, मो जुनैद, मो इदरीश, तेजनारायण मुर्मू, दिवाकर मंडल, चरित्र मंडल, विदेशी दास, मो कयूम, देवनारायण शर्मा, मोहन मंडल, सिकंदर अंसारी, जब्बार अंसारी सहित अन्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >