बांका. थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों से पिछले माह गायब हुई छात्रा को पुलिस ने बरामद कर 164 के बयान के लिए कोर्ट में पेश किया. मालूम हो कि थाना क्षेत्र के शीतलपुर गांव व कुशाहा गांव से गायब हुई छात्रा को बांका पुलिस ने बुधवार को बरामद किया था. इस संबंध में थानाध्यक्ष सूर्यनाथ सिंह ने बताया कि दोनों स्कूली छात्रा है. दोनों ने अपने बयान में माता-पिता के साथ जाने की बात कही. कोर्ट के आदेशानुसार दोनों को अपने-अपने माता पिता के साथ घर भेज दिया गया है. आरोपी युवक की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. श्री सिंह ने बताया कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.
बरामद दोनों छात्रा गयी अपने पिता के घर
बांका. थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों से पिछले माह गायब हुई छात्रा को पुलिस ने बरामद कर 164 के बयान के लिए कोर्ट में पेश किया. मालूम हो कि थाना क्षेत्र के शीतलपुर गांव व कुशाहा गांव से गायब हुई छात्रा को बांका पुलिस ने बुधवार को बरामद किया था. इस संबंध में थानाध्यक्ष […]
