पौधा लगाकर बच्चों के इसके फायदे की दी जानकारी

फोटो 9 बांका 20 : पौधारोपण करते संस्था के सचिव व अन्य.प्रतिनिधि, बांकाप्रखंड क्षेत्र के बसीपुर गांव स्थित लोक ग्राम पब्लिक संस्थान के तत्वावधान में प्रोन्नत मध्य विद्यालय बसीपुर गांव में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया. इसमें स्कूली बच्चों के द्वारा प्रभात फेरी निकाली गयी. इसके बाद कार्यशाला, खेल-कूद, प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस […]

फोटो 9 बांका 20 : पौधारोपण करते संस्था के सचिव व अन्य.प्रतिनिधि, बांकाप्रखंड क्षेत्र के बसीपुर गांव स्थित लोक ग्राम पब्लिक संस्थान के तत्वावधान में प्रोन्नत मध्य विद्यालय बसीपुर गांव में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया. इसमें स्कूली बच्चों के द्वारा प्रभात फेरी निकाली गयी. इसके बाद कार्यशाला, खेल-कूद, प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस मौके पर संस्था के महासचिव शंभु प्रसाद सिंह ने विद्यालय परिसर में पौधारोपण किया. उन्होंने अपने संबोधन में स्कूली छात्र-छात्राओं को पौधा लगाने के फायदे की जानकारी देते हुए कहा कि प्रदूषण मुक्त वातावरण के लिए लोगों को पौधा लगाना जरूरी है. इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में आये अमरेंद्र नारायण सिंह, शैलेश्वर प्रसाद सिंह ने खेलकूद सहित अन्य कार्यक्रम के विजेता को मोमेंटो देकर सम्मानित किया. इस कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक व काफी संख्या में छात्र एवं छात्राएं उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >