बस-ऑटो में टक्कर तीन लोगों की मौत

चांदन (बांका)/ देवघर: देवघर-चांदन मुख्य मार्ग पर देवघर कॉलेज के पास मंगलवार को बस व ऑटो में टक्कर हो गयी. इससे ऑटो सवार तीन लोगों की मौत घटना स्थल पर हो गयी. वहीं ऑटो पर सवार आधा दर्जन लोग घायल हो गये. घटना से आक्रोशित परिजनों ने सड़क जाम कर दिया. मौके पर पहुंची पुलिस […]

चांदन (बांका)/ देवघर: देवघर-चांदन मुख्य मार्ग पर देवघर कॉलेज के पास मंगलवार को बस व ऑटो में टक्कर हो गयी. इससे ऑटो सवार तीन लोगों की मौत घटना स्थल पर हो गयी. वहीं ऑटो पर सवार आधा दर्जन लोग घायल हो गये. घटना से आक्रोशित परिजनों ने सड़क जाम कर दिया. मौके पर पहुंची पुलिस से लोगों की झड़प हो गयी. बेकाबू भीड़ ने पुलिस पर पथराव कर दिया जिसे हटाने के लिए पुलिस को हवाई फायरिंग भी करनी पड़ी.
चांदन थानाध्यक्ष बने कोपभाजन का शिकार
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को देवघर सदर अस्पताल लाया. घायलों का इलाज जारी है. सूचना पर मृतक व घायलों के परिजनों ने देवघर-चांदन मुख्य मार्ग को जाम कर दिया. जाम की सूचना पर पहुंचे चांदन थानाध्यक्ष आशिष कुमार को आक्रोशित लोगों के कोपभाजन का शिकार होना पड़ा. आक्रोशित लोगों ने पुलिस पर पथराव भी किया. पथराव की घटना की सूचना मिलते ही एएसपी अभियान ललन कुमार पांडेय के निर्देश पर एसटीएफ बलों के साथ डीएसपी पीयूष कांत जाम स्थल पर पहुंचे. प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार आक्र ोशित लोगों को हटाने के लिए पुलिस ने हवाई फायरिंग भी की. देर शाम तक पुलिस व स्थानीय लोगों के बीच झड़प जारी था. एएसपी अभियान ललन कुमार पांडेय ने बताया कि धक्का मारने वाले राजलक्ष्मी बस के चालक उदय कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है. दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहन को जब्त कर लिया गया है. यह घटना देवघर की है. इसलिए प्राथमिकी देवघर थाना में दर्ज की गयी है.
संतुलन बिगड़ने से हुआ हादसा
सवारी लदी ऑटो देवघर से मछली लेकर कटोरिया की ओर आ रही थी. देवघर से सवारी लेकर राजलक्ष्मी बस भी कटोरिया-बांका की ओर आ रही थी. खिजुरिया मोड़ के पास बस का संतुलन बिगड़ा और उसने ऑटो में पीछे से धक्का मार दिया. ऑटो पर सवार चांदन निवासी सोनू कुमार राय (15), जफरूद्दीन अंसारी उर्फ नुनु (25) व भागलपुर के नारायणपुर निवासी नवीन कुमार (25) की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी. नवीन के पिता रामानंद गुप्ता चांदन अस्पताल में कार्यरत हैं. ऑटो पर सवार चांदन गौरा गांव के इशाक शेख (25), ऑटो चालक डोकल अंसारी (40), कजलु अंसारी (30) व चांदन लुदीटाढ़ निवासी रामकृत तुरी (30) व स्वंकी कुमारी जख्मी हो गये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >