एमडीएम में बदलाव के लिए शिक्षकों को मिले कई टिप्स

बौंसी. बीआरसी भवन के सभागार में सोमवार को प्रखंड के सभी सरकारी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों के साथ बीडीओ की अध्यक्षता में एक बैठक की गयी. बैठक में मुख्य रूप से बिहार राज मध्याह्न् भोजन योजना समिति द्वारा बरसात के दिनों में भोजन में कुछ बदलाव के लिए निर्देश दिया गया है. इसी को लेकर सभी […]

बौंसी. बीआरसी भवन के सभागार में सोमवार को प्रखंड के सभी सरकारी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों के साथ बीडीओ की अध्यक्षता में एक बैठक की गयी. बैठक में मुख्य रूप से बिहार राज मध्याह्न् भोजन योजना समिति द्वारा बरसात के दिनों में भोजन में कुछ बदलाव के लिए निर्देश दिया गया है. इसी को लेकर सभी शिक्षकों को सुरक्षा के दृष्टिकोण से कुछ हरी सब्जियां जैसे बैगन, भिंडी, पत्ता गोभी एवं साग इत्यादि के प्रयोग नहीं करने की बात बतायी गयी.

बताया गया कि बरसात के मौसम में उपरोक्त सब्जियों में कीटाणु उत्पन्न होने की संभावना ज्यादा होती है और बरसात में मौसमी बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है इसी को लेकर एहतियातन सभी विद्यायलों में इसके अनुपालन का निर्देश दिया गया. साथ ही खाद्यान्न एवं खाद्य सामग्रियों भंडारण एवं भोजन बनाने से पूर्व कई प्रकार की सावधानियों के बारे में बताया गया.

इस अवसर पर सीओ संजीव कुमार, थानाध्यक्ष राजनंदन कुमार, बीइओ राजेंद्र प्रसाद, शिक्षक, रविंद्र नाथ मिश्र, शिवेंद्र कृष्ण पांडेय, किरानी यादव, उत्तम कुमार झा, अश्विनी पाठक, शांती कुमारी, कौशल राज, रानी कुमारी, सरिता कुमारी, मो फिरोज सहित कई शिक्षक मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >