फोटो 6 बांका 4 : संपर्क अभियान करते मुन्ना सिंह.प्रतिनिधि, बाराहाटबसपा नेता मुन्ना सिंह ने सोमवार को अपने समर्थकों के साथ प्रखंड के सोनडीहा उत्तरी पंचायत के कई गांव का दौरा कर लोगों से मिलने के क्रम में उनकी समस्या सुनी. ज्ञात हो की श्री सिंह ने जब से बसपा का दामन थामा है. लगातार उनके क्षेत्र में दौरों और सभाओं का कार्यक्रम जारी है. बसपा नेता ने सोमवार को पंचायत के घोषपुर, आकागोड़ा, कैथाटीकर चिलमिल सहित बाराहाट बाजार पहुंच कर स्थानीय लोगों से मिल कर अपनी बातें रखी. अपने क्षेत्रीय दौरे के क्रम में श्री सिंह ने लोगों से राज्य की गिरती कानून व्यवस्था के लिए व्यवस्था बदलने को लेकर बसपा का साथ देने की वकालत की. इसके लिए लोगों से अपने पक्ष में समर्थन करने की अपील की. स्थानीय लोगों से मिलने के दौरान मुन्ना सिंह ने लोगों से कहा बिहार नया विकल्प तलाश रहा है और उसके लिए बसपा उपयुक्त पार्टी है. जहां हर वक्त गरीबों दलित की लोग चिंता किया करते हैं. उन्होंने राज्य के पूर्ववर्ती सरकारों को अवसरवादी करार दिया. मौके पर सुभाष चौबे, शमशाद, निवास तिवारी , महफूज आलम, छोटन लैया, संजीव सिंह, सक्रिय कार्यकर्ता विभाष सिंह सोनी, महेंद्र यादव, मिथिलेश चौधरी सहित कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे.
मुन्ना सिंह का जन संपर्क अभियान तेज
फोटो 6 बांका 4 : संपर्क अभियान करते मुन्ना सिंह.प्रतिनिधि, बाराहाटबसपा नेता मुन्ना सिंह ने सोमवार को अपने समर्थकों के साथ प्रखंड के सोनडीहा उत्तरी पंचायत के कई गांव का दौरा कर लोगों से मिलने के क्रम में उनकी समस्या सुनी. ज्ञात हो की श्री सिंह ने जब से बसपा का दामन थामा है. लगातार […]
