जंगलों की अवैध कटाई जारी

बांका: यह जिला वन क्षेत्र घोषित है. यहां के एक तिहाई भाग में वन फैला है. इतने बड़े वनभाग होने की वजह से यहां पर लकड़ी के अवैध कारोबार करने वालों की चांदी है. यहां पर विभाग के लोगों की मिलीभगत से अच्छे वृक्ष को आसानी से काट कर इसका कारोबार करते है. इस जिले […]

बांका: यह जिला वन क्षेत्र घोषित है. यहां के एक तिहाई भाग में वन फैला है. इतने बड़े वनभाग होने की वजह से यहां पर लकड़ी के अवैध कारोबार करने वालों की चांदी है.

यहां पर विभाग के लोगों की मिलीभगत से अच्छे वृक्ष को आसानी से काट कर इसका कारोबार करते है. इस जिले में कटोरिया, चांदन, बेलहर, बांका और फुल्लीडुमर प्रखंड क्षेत्र में वन फैला हुआ है. ग्यारह में से करीब पांच प्रखंड में वन क्षेत्र रहने की वजह से कई लोग लकड़ी के अवैध कारोबार में लगे हुए है. पूर्व के डीएफओ के द्वारा माफिया के हाथों से लकड़ी कटाई रोकने के लिए महिला दस्ता का निर्माण किया था. उसके बाद से बांका और फुल्लीडुमर क्षेत्र में इस पर रोक लगा लेकिन कटोरिया और बेलहर में यह अब भी जारी है.

क्या कहते हैं डीएफओ
वन विभाग के पुलिस लगातार नजर बनाये रखती है. कई माफिया पकड़ में आते भी है. फिर से नजर बनायी जायेगी
एके दूबे, डीएफओ, बांका

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >