उदासीनता. नपं के अधिकारी नहीं दे रहे ध्यान, कीचड़मय हुआ कटोरिया स्टैंड

बांका: मौसम की पहली बारिश में कटोरिया स्टैंड की स्थिति बद से बदतर हो चुकी है. अभी तो पूरा सावन और भादो बचा हुआ है. अभी ही पूरे स्टैंड परिसर में कीचड़ पसर गया है. भारी वाहनों के प्रवेश के बाद से यहां की स्थिति और भी खराब हो जाती है. लोगों को बस तक […]

बांका: मौसम की पहली बारिश में कटोरिया स्टैंड की स्थिति बद से बदतर हो चुकी है. अभी तो पूरा सावन और भादो बचा हुआ है. अभी ही पूरे स्टैंड परिसर में कीचड़ पसर गया है. भारी वाहनों के प्रवेश के बाद से यहां की स्थिति और भी खराब हो जाती है. लोगों को बस तक पहुंचने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है.

इस ओर प्रशासन का ध्यान नहीं जा रहा है. मालूम हो कि इस बस स्टैंड से काफी संख्या में वाहन आते-जाते हैं. यहां पर नगर पंचायत के द्वारा टैक्स भी लिया जाता है लेकिन फिर भी यहां की स्थित खराब है. इस स्टैंड से कटोरिया, चांदन, देवघर, बेलहर, सूइया, ककबारा, भागलपुर, रांची, साहबगंज, पवई सहित अन्य स्थानों के लिए वाहन चलते हैं. हालांकि इस ओर नगर पंचायत ध्यान देना भी चाहता है लेकिन यह क्षेत्र उसके अधीन नहीं होने की वजह से कोई ठोस कदम नहीं उठा पा रहा है.

स्टैंड हमारे क्षेत्र से बाहर है. यहां के रख रखाव की जवाबदेही सीओ के पास है. यहां पर ठोस कदम उठा सकते हैं.
आलोक कुमार, कार्यपालक अधिकारी, बांका

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >