फोटो : 4 बांका 18 : कटोरिया स्टैड पर फैला कीचड़.प्रतिनिधि, बांकामौसम की पहली बारिश में कटोरिया स्टैंड की स्थिति बद से बदतर हो चुकी है. अभी तो पूरा सावन और भादो बचा हुआ है. अभी ही पूरे स्टैंड परिसर में कीचड़ पसर गया है. भारी वाहनों के प्रवेश के बाद से यहां की स्थिति और भी खराब हो जाती है. लोगों को बस तक पहुंचने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. इस ओर प्रशासन का ध्यान नहीं जा रहा है. मालूम हो कि इस बस स्टैंड से काफी संख्या में वाहन आते-जाते हैं. यहां पर नगर पंचायत के द्वारा टैक्स भी लिया जाता है लेकिन फिर भी यहां की स्थित खराब है. इस स्टैंड से कटोरिया, चांदन, देवघर, बेलहर, सूइया, ककबारा, भागलपुर, रांची, साहबगंज, पवई सहित अन्य स्थानों के लिए वाहन चलते हंै. हालांकि इस ओर नगर पंचायत ध्यान देना भी चाहता है लेकिन यह क्षेत्र उसके अधीन नहीं होने की वजह से कोई ठोस कदम नहीं उठा पा रहा है. क्या कहते हैं अधिकारीस्टैंड हमारे क्षेत्र से बाहर है. यहां के रख रखाव की जवाबदेही सीओ के पास है. यहां पर ठोस कदम उठा सकते हैं.आलोक कुमार, कार्यपालक अधिकारी, बांका
बरसात हुई नहीं की किचड़ में सना गया कटोरिया स्टैंड
फोटो : 4 बांका 18 : कटोरिया स्टैड पर फैला कीचड़.प्रतिनिधि, बांकामौसम की पहली बारिश में कटोरिया स्टैंड की स्थिति बद से बदतर हो चुकी है. अभी तो पूरा सावन और भादो बचा हुआ है. अभी ही पूरे स्टैंड परिसर में कीचड़ पसर गया है. भारी वाहनों के प्रवेश के बाद से यहां की स्थिति […]
