सड़क दुर्घटना में महिला जख्मी

बांका. थाना क्षेत्र के चुभियाताड़ गांव के समीप सड़क दुर्घटना में एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. थाना सूत्र से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की देर शाम में महिला अपने घर जाने के लिए सड़क पार कर रही थी. इसी दौरान सड़क पर तेज रफ्तार में आ रहे एक ऑटो ने ठोकर […]

बांका. थाना क्षेत्र के चुभियाताड़ गांव के समीप सड़क दुर्घटना में एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. थाना सूत्र से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की देर शाम में महिला अपने घर जाने के लिए सड़क पार कर रही थी. इसी दौरान सड़क पर तेज रफ्तार में आ रहे एक ऑटो ने ठोकर मार दी,जिससे महिला जख्मी हो गयी. स्थानीय व परिजनों के सहयोग से घायल महिला को सदर अस्पताल पहुंचाया गया. इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष मणि कुमारी ने बताया कि सूचना मिलते ही गश्ती दल को घटनास्थल पर भेजा गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >