धोरैया-पंजवारा मार्ग पर लगा जाम

फोटो 4 बांका 6 : धोरैया – पंजवारा मार्ग पर लगी जाम.प्रतिनिधि, पंजवाराबरसात का मौसम आते ही लोगों का एक जगह से दूसरे जगह आना जाना परेशानी का सबब बनता जा रहा है. ऐसे में खासकर मालवाहक वाहन जाम में फंस कर दिनों दिन मार्ग खाली होने का इंतजार कर रहे हैं. ताजा घटना क्रम […]

फोटो 4 बांका 6 : धोरैया – पंजवारा मार्ग पर लगी जाम.प्रतिनिधि, पंजवाराबरसात का मौसम आते ही लोगों का एक जगह से दूसरे जगह आना जाना परेशानी का सबब बनता जा रहा है. ऐसे में खासकर मालवाहक वाहन जाम में फंस कर दिनों दिन मार्ग खाली होने का इंतजार कर रहे हैं. ताजा घटना क्रम में धोरैया-पंजवारा मुख्य मार्ग पर रामकोल और बिसकोरवा गांव के समीप सड़क पर बन आये गड्ढे में ओवरलोड ट्रक के फंस जाने से तकरीबन 15 घंटे से भी अधिक समय से जाम लगी रही. जाम की वजह से पैदल चलने वाले लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. सूचना पर पहुंची पुलिस के साथ थानाध्यक्ष राजकपूर कुशवाहा ने बालू कंपनी के कर्मियों के साथ मिल कर जेसीबी द्वारा गड्ढे में फंसे ट्रक को निकाला. तब जाकर देर शाम मार्ग पर आवाजाही शुरू हुई.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >