बाराहाट. क्षेत्र के विजयहाट गांव में देर रात एक छात्र की मौत करंट लगने से हो गयी. जानकारी के मुताबिक गोपाल साह का पुत्र छोटु कुमार जो अपने मकान की छत पर सोया हुआ था. देर रात छत के ऊपर से गुजर रहे हाइ वोल्टेज बिजली के तार की चपेट में आ गया. घटना के बाद परिजनों ने उसे इलाज के लिए पुनसिया बाजार ले जाने का प्रयास किया, लेकिन इस दौरान उसकी मौत हो चुकी थी. छोटू ने इसी साल गुरुद्वार उच्च विद्यालय से अच्छे अंकों के साथ परीक्षा पास की थी. छोटू की असमय मौत से उसके परिवार में सन्नाटा पसरा हुआ है.
करंट लगने से छात्र क ी मौत
बाराहाट. क्षेत्र के विजयहाट गांव में देर रात एक छात्र की मौत करंट लगने से हो गयी. जानकारी के मुताबिक गोपाल साह का पुत्र छोटु कुमार जो अपने मकान की छत पर सोया हुआ था. देर रात छत के ऊपर से गुजर रहे हाइ वोल्टेज बिजली के तार की चपेट में आ गया. घटना के […]
