दो अलग-अलग जगहों से 45 लीटर महुआ शराब जब्त, चार तस्कर गिरफ्तार, जेल

विशेष छापामारी अभियान चलाकर पुलिस ने दो अलग-अलग जगहों से 45 लीटर देसी महुआ शराब बरामद करते हुए चार तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

बेलहर. थाना क्षेत्र में शराब निर्माण एवं बिक्री के विरुद्ध विशेष छापामारी अभियान चलाकर पुलिस ने दो अलग-अलग जगहों से 45 लीटर देसी महुआ शराब बरामद करते हुए चार तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. इस संबंध में पीटीसी ओम प्रकाश राम ने थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. जिसमें कहा गया है कि गश्ती के क्रम में सूचना मिली कि गोवाचक की तरफ से एक व्यक्ति पिट्ठू बैग में शराब लेकर पैदल जा रहा है. सूचना की पुष्टि के लिए जैसे ही बेलहर बस्ती में सड़क के समीप पहुंचा तो देखा कि एक व्यक्ति पुलिस वाहन को देखकर भागने लगा. पुलिस ने पीछा करते हुए सरसड्डा गांव जाने वाली पक्की सड़क पर उसे पकड़ लिया. पकड़ा गया व्यक्ति सरसड्डा गांव का विक्की कुमार पिता सहदेव कुमार साह है. बैग की तलाशी लेने पर बैग में सफेद पॉलिथीन में बांध एक-एक लीटर का 35 पॉलिथीन में 35 लीटर देसी महुआ शराब पायी गयी. बरामद शराब एवं गिरफ्तार युवक को थाना लाया गया. थाना आने के क्रम में पुनः सूचना मिली कि एक मोटरसाइकिल से तीन व्यक्ति घोघा की ओर से डिक्की में शराब लेकर जा रहा है. सूचना की पुष्टि के लिए जब धनजोरबा के पास पहुंचा तो देखा कि घोघा की ओर से आ रही बाइक पर तीन व्यक्ति पुलिस की वाहन को देखकर भागने लगे. इसके बाद पुलिस बल के सहयोग से मोटरसाइकिल सहित तीनों व्यक्तियों को पकड़ा गया. जिसमें अमगढ़वा गांव का गुलशन कुमार, धनंजय कुमार एवं संग्रामपुर का सन्नी कुमार शामिल थे. जब उनकी मोटरसाइकिल की डिक्की की तलाशी ली गयी, तो डिक्की से एक-एक लीटर की पॉलिथीन में बंधे कुल 13 पॉलिथीन में 13 लीटर देसी महुआ शराब बरामद हुई. पुलिस ने मौके पर बाइक को भी जब्त करते हुए तीनों को गिरफ्तार कर लिया. वहीं चारों गिरफ्तार व्यक्ति को न्यायिक हिरासत में बांका जेल भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abhay kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >