प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत हेल्थ कैंप में 448 गर्भवती महिलाओं का हुआ प्रसव पूर्व स्वास्थ्य जांच

कटोरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत 448 गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व स्वास्थ्य जांच की गई।

गर्भवती महिलाओं का विभिन्न काउंटर पर हुआ ब्लड-प्रेशर, शुगर, हीमोग्लोबिन जांच फोटो : 9 बीएएन 106 कटोरिया में जांच करती महिला चिकित्सक व 107 कार्ड पर इंट्री कराती महिलाएं कटोरिया (बांका). कटोरिया स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र द्वारा गुरूवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन हुुआ. जिसमें अलग-अलग मेडिकल टीमों द्वारा 448 गर्भवती महिलाओं का प्रसव पूर्व स्वाथ्य जांच किया गया. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा मुकेश कुमार व हेल्थ मैनेजर अमरेश कुमार की संयुक्त मॉनिटरिंग में हेल्थ कैंप का आयोजन हुआ. सिविल सर्जन ने किया निरीक्षण बांका के सिविल सर्जन डाॅ जितेंद्र कुमार सिंह ने कटोरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत आयोजित शिविर का निरीक्षण किया. विभिन्न काउंटरों पर दी जा रही सेवाओं का जायजा भी लिया. उन्होंने उपस्थित चिकित्सकों व स्वास्थ्यकर्मियों को कई दिशा-निर्देश भी दिए. सभी हेल्थ सेंटरों में लगे कैंप अलग-अलग मेडिकल टीमों द्वारा कटोरिया सीएचसी में 233, अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जमदाहा में 47, स्वास्थ्य उपकेंद्र जयपुर में 83, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर इनारावरण में 46 व हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर मोथाबाड़ी में 39 गर्भवती महिलाओं का प्रसव पूर्व स्वास्थ्य जांच हुआ. काउंटरों पर हुए जरूरी जांच शिविर में लगाए गए अलग-अलग काउंटरों पर पहुंची गर्भवती महिलाओं का ब्लड-प्रेशर, शुगर, हीमोग्लोबिन सहित अन्य जरूरी जांच किए गए. साथ ही पेट में पल रहे बच्चों का भी स्वास्थ्य जांच किया गया. मेडिकल टीम द्वारा आवश्यक दवाईयों के साथ-साथ उचित परामर्श भी दिए गए. सभी गर्भवती महिलाओं को फल व अंडा के रूप में पौष्टिक आहर भी उपलब्ध कराया गया. स्वस्थ्य जच्चा व बच्चा मुख्य उद्येश्य स्वास्थ्य जांच शिविर का मुख्य उद्येश्य प्रसव के दौरान जच्चा व बच्चा को स्वस्थ व तंदरूस्त रखना है. इस मौके पर डा शैलजानंद शुक्ला, डा रूबी सिंह, डा संजीवनी प्रांजल, डा अरूणिमा, एएनएम स्नेहलता, इंदु कुमारी, काजल कुमारी, नूतन कुमारी, चंपा कुमारी, प्रतिमा कुमारी, रेखा कुमारी, स्वास्थ्यकर्मी अमित कुमार, दिनेश कुमार, राजेश चौधरी, शिवनारायण प्रसाद, आशा कार्यकर्ता पायल कुमारी, प्रतिमा कुमारी, पूनम गुप्ता, शांता कुमारी, सुनीता कुमारी, विवेचना कुमारी, वीणा देवी, रूममिणी देवी, देवंती कुमारी आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Deepak kumar choudhary

Published by: Janardan Pandey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >