कॉलेज में छात्रों ने किया हंगामा

बौंसी : बीए पार्ट वन के छात्र-छात्राओं ने फार्म भरने के नाम पर निर्धारित फीस से अधिक वसूली के खिलाफ बुधवार को सीएम कॉलेज में जम कर हंगामा किया. सुबह से ही करीब 500 की संख्या में फार्म भरने आये छात्र-छात्राओं का गुस्सा उस वक्त भड़क उठा जब उन्हें पता चला की डीएम द्वारा निर्धारित […]

बौंसी : बीए पार्ट वन के छात्र-छात्राओं ने फार्म भरने के नाम पर निर्धारित फीस से अधिक वसूली के खिलाफ बुधवार को सीएम कॉलेज में जम कर हंगामा किया. सुबह से ही करीब 500 की संख्या में फार्म भरने आये छात्र-छात्राओं का गुस्सा उस वक्त भड़क उठा जब उन्हें पता चला की डीएम द्वारा निर्धारित दर 450 रुपये से अत्यधिक लिया जा रहा है. तो छात्र- छात्राओं ने इसकी शिकायत प्राचार्य से की.

प्राचार्य ने कॉलेज के अध्यक्ष व सचिव का हवाला देते हुए कहा की उनके ही आदेश पर ऐसा हो रहा है. इसके बावजूद छात्र नहीं माने और प्रिंसिपल सीपी सिंह और कॉलेज प्रबंधक के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी.

इस बीच महाविद्यालय में हो रहे हंगामे की खबर सुन कर बौंसी थानाध्यक्ष अशोक कुमार, धीरेंद्र कुमार, सैप व पुलिस के जवानों के साथ कॉलेज पहुंचे एवं छात्रों को समझाने का प्रयास किया परंतु छात्र अपनी मांग पर अड़े रहे.

बाद में प्राचार्य ने कॉलेज के सिंडिकेट सदस्य अरुण कुमार सिंह को फोन पर पूरी मामले की जानकारी दी. उनके निर्देश पर फार्म भरने का शुल्क राशि 450 रुपये कर दिया. तब जाकर छात्रों का गुस्सा शांत हुआ और वे फार्म भरने पर राजी हुए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >