415 गर्भवती महिलाओं का हुआ प्रसव पूर्व स्वास्थ्य जांच

कटोरिया स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र द्वारा शनिवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन हुआ.

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत आयोजित हुआ हेल्थ कैंप

कटोरिया. कटोरिया स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र द्वारा शनिवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन हुआ. जिसमें अलग-अलग मेडिकल टीमों द्वारा कुल 415 गर्भवती महिलाओं का प्रसव पूर्व स्वास्थ्य जांच किया गया. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ विनोद कुमार व हेल्थ मैनेजर अमरेश कुमार के संयुक्त मॉनिटरिंग में कटोरिया सीएचसी, अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जमदाहा, स्वास्थ्य उपकेंद्र जयपुर, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर इनारावरण और हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर मोथाबाड़ी में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन हुआ. शिविर में पहुंचने वाले पहुंची गर्भवती महिलाओं का बीपी, शुगर, हीमोग्लोबिन सहित अन्य जरूरी जांच किए गए. साथ ही आवश्यक दवाइयां के साथ-साथ उचित परामर्श में दिए गए. इस क्रम में सभी गर्भवती महिलाओं को फल व अंडा के रूप में पौष्टिक आहार भी उपलब्ध कराया गया.

जानकारी के अनुसार, कटोरिया सीएचसी में 181, अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जमदाहा में 58, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर जयपुर में 82, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर इनारावरण में 45 व हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर मोथाबाड़ी में 49 गर्भवती महिलाओं एवं पेट में पल रहे बच्चों का स्वास्थ्य जांच किया गया. शिविर का मुख्य उद्येश्य प्रसव के दौरान जच्चा व बच्चा को स्वस्थ व तंदरूस्त रखना है. इस मौके पर डॉ रूबी सिंह, डॉ संजीवनी प्रांजल, डॉ शैलजानंद शुक्ला, डॉ मुकेश कुमार, डॉ अरुणिमा, डा आरफा, एएनएम स्नेहलता, काजल कुमारी, इंदु कुमारी, नूतन कुमारी, चंपा कुमारी, प्रतिमा कुमारी, रेखा कुमारी, स्वास्थ्यकर्मी अमित कुमार, दिनेश कुमार, संजय कुमार, शिवनारायण प्रसाद, राजेश चौधरी, आशा कार्यकर्ता पायल कुमारी, प्रतिमा कुमारी, रुकमिणी देवी, विवेचना कुमारी, वीणा देवी, पूनम कुमारी, शांता कुमारी, देवंती कुमारी आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SHUBHASH BAIDYA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >